पेट फूलने का मतलब आप मोटे नहीं, ये भी होते हैं कारण

  • जब हमारा पेट फूलने लगता है , तो हम सोचते है कि मोटापा हो रहा है। जिसके लिए न जाने कितने उपाय कर देते है, लेकिन फिर भी आपको कोई फायदा नहीं मिलता है। आप जानते है कि कई ऐसी बीमारियां होती है। जिसके कारण हमारा पेट फूल जाता है। अगली स्लाइड में जानिए ...

  • कभी-कभी होता है कि आपको डिहाइड्रेशन की सनस्य़ा होती है। जिसके कारण आपको कब्ज की समस्या होती है और आपके पेट में पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण आपका पेट निकल आता है।

  • जब हमारी छोटी आंत में बैक्टीरिया(सीबो) नामक बीमारी हो जाती है। तब हमारा पेट फूलने लगता है।

  • अगर आपको आंतो में ट्यूमर जैसी कोई परेशानी हो जाती है तो आपका पेट फूल जाता है। साथ ही अधिक दर्द भी होता है।

  • पेट पूलने का अन्य कारण हो सकता है कि आपके लिवर में इंफेक्शन, सूजन या फिर हेपेटाइटिस जैसी कोई बीमारी हो सकती है। कुछ लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत अधिक होती है। और यहीं कारण पेट फूलने का बन जाता है।

  • कभी-कभी हम ऐसी चीजे खा लेते है। जिसके कारण हमारे पेट में गैस बन जाती है। यह मुख्य रुप से दूध और मैदा से बने प्रोडक्ट्स के कारण होता है।

  • एडीमा नामक एक बीमारी की वजह से आपका पेट फूल सकता है। इस बीमारी में आपके पेट में पानी जमा हो जाता है।

  • पेट फूलने का दूसरा कारण भी हो सकता है। इसके अनुसार यूरिनरी ट्रैक्ट एरिया में इंफेक्शन, पेक्विक रीजन के कारण पेट फूलता है।

  • कई लोगों को पेट फूलने की समस्या अल्सर के कारण भी होती है।