नवरात्र स्पेशल: ये हैं भारत में मां दुर्गा के अनोखे मंदिर

  • नवरात्र स्पेशल ये है भारत में माता दुर्गा के अनोखे मंदिर 8 अप्रैल से से नवरात्र शुरु हो रहे है। आमतौर में भारत में मां दुर्गा के लाखों मंदिर स्थित हा, लेकिन कुछ ऐसे मंदिर है जो अपने चमत्कारों के कारण प्रसिद्ध है। हमको आपको अपन खबर में कुछ ऐसें ही मंदिरों के बारें में बता रहें हैं।

  • वैष्णो माता का मंदिर: कटरा से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है माता वैष्णो देवी मंदिर। जिस पहाड़ी पर यह मंदिर बना है उस पहाड़ी को ही वैष्णो देवी पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। यह भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थ-स्थल है।

  • नैना देवी मंदिरः नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर मां के 51 शक्तिपीठ में से एक है। माना जाता है कि यहां पर मां सती की आंखे गिरी थी।

  • दंतेश्वरी देवी का मंदिरः माता के 51 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित है। पुराणों के अनुसार यहां मां सती के दांत गिरे थे, तभी से यहां मंदिर के रूप में उनके दांतों को पूजा जाता है। यहां दशहरा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

  • करणी माता मंदिरः करणी माता मंदिर को मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान के देशनोक में स्थित है। यहां अनगिनत चूहे रहते हैं। यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए हर वर्ष आते हैं।

  • कामाख्या मंदिरः मां के 51 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर असम में गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर तंत्र-मंत्र के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

  • महालक्ष्मी मंदिरः महालक्ष्मी मंदिर भी 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में है। यहां मां महालक्ष्मी की मूर्ति काले पत्थर की है, जिसकी ऊंचाई 3 फीट और वजन 40 किलोग्राम है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मां की मूर्ति पर सूर्य की किरणें आती हैं।

  • सिरसंगी काली माता मंदिर: कर्नाटक के बेलगाम जिले से इस मंदिर की दूरी 20 किलोमीटर है। यहां काली माता को पूजा जाता है ये मुर्ति भक्तों को आकर्षित करने वाली है और यहां नवरात्रों में भक्तों का ताता लग जाता है।

  • दक्षिणेश्वर काली मंदिरः पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास हुगली नदी के किनारे बना दक्षिणेश्वर काली मंदिर देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां नवरात्रि के समय लाखों भक्तों का तांता लगा रहता है। हर सभी की हर मनोकामना पूर्म करती है।

  • अम्बाजी मंदिरः अम्बाजी का यह मंदिर गुजरात में माउंट आबू से 45 किमी और पालनपुर से लगभग 65 किमी दूरी पर है। 51 शक्तिपीठ में से एक यह मंदिर अम्बा मां के नाम से जाना जाता है।