PHOTOS: गोरखपुर-फूलपुर में बंपर जीत से समाजवादी पार्टी में जश्न, 'बुआ-भतीजा' जिंदाबाद के लगे नारे

  • अखिलेश और मायावती की जोड़ी ने गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी को बड़ा झटका दिया है जिसके बाद से सपा और बसपा कार्यकर्ता गोरखपुर से लेकर फूलपुर तक जश्मन डूब गए।

  • Image Source : pti

    गोरखपुर और फूलपुर में सपा की जीत के बाद लखनऊ के पार्टी दफ्तर में होली खेली गई। बुआ-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगे।

  • Image Source : pti

    यहीं नहीं सपा कार्यालय पर कुछ कार्यकर्ता सपा के साथ साथ बसपा का नीला झंडा भी लहरा रहे थे।

  • Image Source : pti

    सपा कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा रिक्त की गई लोकसभा सीटों पर कब्जा किया है।

  • Image Source : pti

    जीत से उत्साहित कार्यकर्ता गुलाल खेल कर खुशियां मना रहे थे और मिठाईयां बांट रहे थे।

  • Image Source : pti

    समाजवादी पार्टी प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने बताया, ''सपा और बसपा का समझौता था जिसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आज हरा दिया।

  • Image Source : pti

    सुनील सिंह साजन ने बताया, ''जब 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां गठजोड बनाकर लड़ेंगी तो हम केंद्र में प्रधानमंत्री को हरायेंगे। यह बस एक बानगी भर है। आगे आगे देखिये होता है क्या।''