'आप की अदालत' के 25 साल, नोएडा के वेब मॉल में जनता बनी नई शख्सियत

  • आप की अदालत के 25 साल पूरे होने  पर इंडिया टीवी अपने दर्शकों के लिए एक खास मौका लेकर आया है।

  • इंडिया टीवी ने देश के कई नामी शॉपिंग मॉलों में आम जनता के लिए आप की अदालत के सेट का कट आउट लगाया है। 

  • जहां पर आम जनता आप की अदालत के कठघरे में बैठकर एक सेलिब्रिटी जैसा महसूस कर सकती है।

  • आप भी इस कठघरे में बैठकर  आप की अदालत के इस सेट के कट आउट का सेलिब्रिटी बन सकते हैं।

  • आप की अदालत इंडिया टीवी के चेयरमैन और ए़डिटर इन चीफ रजत शर्मा के द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक लोकप्रिय टीवी शो है। 

  • अभी तक आप की अदालत में रजत शर्मा  कई बड़ी नामचीन हस्तियों का साक्षात्कार(Interview) ले चुके है।

  • इस शो में  देश की जनता  भी बतौर ऑडियंस उपस्थित रहती है। 

  • आपके पास  भी इस लोकप्रिय टीवी शो का बतौर ऑडियंस बनने का मौका है। 

  • बस आप केवल आपके शहर में किसी नामी शॉपिंग मॉल में लगे आप की अदालत के सेट के कट आउट पर जाएं, कठघरे में बैठकर एक फोटो खींचे और हमे भेज दें। 

  • नोएडा के वेब मॉल में लगे आप की अदालत के सेट के कट आउट पर फोटो खिंचाते लोग ।