'आप की अदालत' के हुए 25 साल, गाजियाबाद के शिप्रा मॉल में जनता कठघरे में बनी सेलिब्रिटी

  • 'आप की अदालत' ने अपने 25 साल पूरे कर लिए है।

  • इंडिया टीवी ने इस अवसर पर गाजियाबाद के शिप्रा मॉल में 'आप की अदालत' के सेट का कट आउट लगाया है।    

  • इसके अलावा देश के कई नामी शॉपिंग मॉलों में भी 'आप की अदालत' के सेट का कट आउट लगाया गया है।

  • जहां पर आम लोग अदालत के कठघरे में बैठकर फोटो खिंचा रहें हैं।

  • 'आप की अदालत' इंडिया टीवी के चेयरमैन सह एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के द्वारा होस्ट किया जाता है।  

  • जिसमे नामचीन शख्सियतों का अदालत के कठघरे में बैठाकर इंटरव्यू लिया जाता है।   

  • 'आप की अदालत' शो में बतौर ऑडियंस आम जनता भी मौजूद रहती है। 

  • इस शो के कठघरे में बैठा आमंत्रित गेस्ट रजत शर्मा के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देता है।   

  • 'आप की अदालत' में बतौर जज एक वरिष्ठ पत्रकार या कोई नामी हस्ती ही होता है, जो शो के अंत में आमंत्रित गेस्ट पर अपना फैसला सुनाता है।   

  • आम जनता के प्यार और दुलार से 'आप की अदालत' आज सबसे लोकप्रिय टीवी शो बना हुआ है।