Happy Birthday: जानिए पूजा भट्ट के बारे में खास बातें

  • पूजा भट्ट महेश भट्ट व किरण भट्ट की संतान है। अपनें पिता की तरफ से वह कश्मीरी पंडित व माता की तरफ से स्कॉटिश व बर्मा मूल की हैं।

  • पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में फिल्म डैडी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

  • 1997 में फिल्म तमन्ना के लिए उन्होनें राष्ट्रीय पुरस्कार- अन्य सामाजिक मुद्दे पर, जीता था। साथ ही फिल्म दिल है कि मानता नहीं के लिए उन्हें फिल्मफेअर फेस ऑफ दी ईयर का खिताब भी मिला।

  • खबरों के अनुसार पूजा भट्ट अभिनेता रणवीर शौरी के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन किसी वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

  • पूजा भट्ट ने मुंबई के मनीष मखीजा से 2003 में शादी की। लेकिन दोनों 2014 में अलग हो गए।

  • पूजा 2005 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म सनसेट बॉलीवुड में दिखाई दी थी, जिसमें वो 1990 के दशक की बात करती नजर आईं।

  • राहुल भट्ट पूजा के सगे भाई हैं और आलिया भट्ट व शाहीन भट्ट उनकी सौतेली बहनें है।