इस साल होगी इन बड़े स्टार्स में कड़ी टक्कर, कौन बनेगा Box Office का बादशाह?

  • मुंबई साल 2018 में कई बड़ी फिल्मे रिलीज होने वाली है। इस दौरान कई बड़े स्टार्स की फिल्में एक दूसरे को टक्कर देगी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से लेकर सलमान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है। अब देखना यह होगा कि इस साल बॉक्स ऑफिस पर परचम कौन लहराता है

  • पैडमैन:- फिल्मकार आर.बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार को किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म में उनके अलावा राधिका आप्टे और सोमन कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी महीने 26 जनवरी के खास दिन पर सिनेमाघरों में दर्शकों तक एक खास संदेश पहुंचाएगी।

  • परी:- अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अनुष्का को एक अलग अंदाज में देखा जाने वाला है।

  • रेड:- बॉलीवुड निर्माता और अभिनेता अजय देवगन के अभिनय से सजी यह फिल्म 16 मार्च का प्रदर्शित की जाने वाली है। फिल्म में अजय के अलावा इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

  • वीरे दी वेडिंग:- दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। फिल्म 18 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • रेस 3:- जाने माने डांस कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिज, साकिब सलीम, डेजी शाह और पूजा हेगड़े जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है।

  • धड़क:- शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म नवोदित कलाकार इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • गोल्ड:- बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अभिनय से सजी यह फिल्म 15 अगस्त के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कुणाल कपूर, मौनी रॉय, अमित साध और गौहर खान जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

  • सुई धागा:- अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी यह फिल्म भी इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • जंगली:- अपने एक्शन सीन्स से खास पहचान वाले अभिनेता विद्युत जामवाल के अभिनय से सजी यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान:- फिल्मकार विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

  • सिम्बा:- फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया की जोड़ी नजर आने वाली है। यह फिल्म इस साल के अंत में 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।