देखिए सोनम कपूर के 15 दिलकश अवतार

  • सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हुई थी, लेकिन सोनम के अभिनय की सराहना की गई थी।

  • सोनम ने फिल्म दिल्ली-6 में एक चुलबुली लड़की का किरदार निभाया था।

  • आई हेट लव स्टोरी में सोनम का किरदार और उनका लुक सादगी भरा था जो प्यार को ही इबादत मानती है।

  • फिल्म मौसम में सोनम ने अपने रोल को मुश्किल बताया था। इस फिल्म में सोनम के साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नज़र आए थे।

  • फिल्म भाग मिल्खा भाग में भी सोनम ने एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था, हालांकि सोनम खुद मानती हैं कि रियल लाइफ में वह बेहद स्टालिश हैं।

  • फिल्म थैंक-यू में भी सोनम ने अपने लुक से दर्शकों को आकर्षित किया था। हालांकि फिल्म पर्दे पर असफल रही थी।

  • फिल्म बेवकूफियां में सोनम का बिकनी अवतार देखने को मिला था। फिल्म में सोनम ने काफी बोल्ड सीन भी दिए थे, हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला था।

  • फिल्म प्लेयर्स में सोनम का किरदार एक बहादुर लड़की का था, जिसमें वह काफी फिट नजर आई थी।

  • फिल्म रांझना सोनम की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी जिसमें सोनम ने एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की का किरदार निभाया था।

  • फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर 'डॉली' का किरदार निभाती हुई नजर आई थी, जो शादी के बहाने लड़कों को ठगने का काम करती थी, फिल्म में सोनम ने बहुत से लुक को अपनाया था।

  • फिल्म खूबसूरत में सोनम की फैशन सेंस के खूब नजारे देखने को मिले थे।

  • फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सोनम ने एक महारानी का किरदार निभाया था, इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

  • सोनम ने बहुत सी फिल्मों में अलग-अलग लुक को अपनाया है, सोनम का स्टाइल और लुक हमेशा काबिलेतारिफ रहा।

  • सोनम का हाल ही में एक और नया लुक सामने आया है, जिसमें सोनम एयरहोस्टेज का किरदार निभा रही है। फिल्म नीरजा में सोनम का किरदार सराहनीय होगा यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

  • सोनम का हाल ही में कोल्डप्ले का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है, इस वीडियो मे सोनम के साथ बियोंसे भी है।