Photos: द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ लंदन से डॉक्टरेट की उपाधि मिलने के बाद शाहरुख खान मुंबई लौटे

  • शाहरुख खान लंदन से मुंबई लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें द यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है।

  • शाहरुख को ये डिग्री फ़िलांथ्रोपी विषय में मिली है। गुरुवार को 350 स्टूडेंट के बीच में शाहरुख को यह उपाधि दी गई।

  • इससे पहले शाहरुख को द यूनिवर्सिटी ऑफ़ बेडफोर्डशायर और द यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग से मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली है।

  • शाहरुख ने एक बयान कहा, "मेरा मानना है कि चैरिटी का काम खामोशी और गरिमा के साथ करना चाहिए। किसी को अपने चैरिटी के काम के बारे में ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए क्योंकि इससे फिर इसका मकसद खो जाता है। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि एक पब्लिक पर्सनालिटी होने की वजह से मैं ऐसे अभियानों से जुड़ सका जो मेरे दिल के करीब हैं।"

  • उन्होंने कहा, "मैं सक्रिय रूप से महिला सशक्तिकरण, वंचितों के पुनर्वास और मानवाधिकारों जैसे मुद्दों से जुड़ा रहता हूं। मेरा मानना है कि दुनिया ने मुझे बहुत कुछ दिया है और बदले में मुझे भी इसे भी कुछ देना चाहिए। इस मानद उपाधि से खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस उपाधि के लिए मेरा चयन करने के फैसले से जुड़े हर शख्स का धन्यवाद करता हूं।"