Deepika Padukone Ranveer Singh Reception: लाल गाउन में दीपिका पादुकोण और ब्लैक सूट में रणवीर सिंह का दिखा ऐसा अंदाज

  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के तीसरे रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। यह रिसेप्शन बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए रखी गई है।

  • दीपिका ने अपने तीसरे रिसेप्शन के लिए लाल गाउन चुना, वहीं रणवीर ब्लैक सूट में नजर आए।

  • रणवीर और दीपिका ने अपनी तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है।

  • यह रिसेप्शन मुंबई के द ग्रैंड हयात में हो रहा है।

  • दोनों ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से इटली के लेक कोमो में शादी की थी।

  • 21 नवंबर को पादुकोण परिवार की तरफ से बंगलुरु के लीला पैलेस में रिसेप्शन दिया गया था।

  • 28 नवंबर को मुंबई के द ग्रैंड हयात में एक और रिसेप्शन पार्टी थी, जिसमें मीडिया को इन्वाइट किया गया था।

  • शुक्रवार को रणवीर और दीपिका अपने-अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धीविनायक के दर्शन करने गए थे। वहां दोनों सब्यसाची की आउटफिट में नजर आए।

  • रिसेप्शन में जावेद अख़्तर अपनी पत्नी शबाना आज़मी के साथ पहुंचे।