A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड वरुण धवन ने दोस्तों और फैमिली के साथ मनाया गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का बर्थ डे, शेयर की वीडियो

वरुण धवन ने दोस्तों और फैमिली के साथ मनाया गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का बर्थ डे, शेयर की वीडियो

वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा का जन्मदिन मनाया है। जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Varun dhawan and natasha dalal- India TV Hindi Varun dhawan and natasha dalal

वरुण धवन(Varun Dhawan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में नताशा दलाल(Natasha Dalal) ने अपना बर्थ डे मनाया है। नताशा को वरुण धवन ने कुछ अलग अंदाज में बर्थ डे विश किया है। जिसकी वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। 

वीडियो में वरुण धवन अपनी फैमिली और दोस्त के लाथ बर्थ डे मनाते नजर आ रहे है। नताशा के आस-पास सभी लोग बर्थ डे गाना गाते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को पहले ही बता चुके हैं। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है।

आपको बता दें 24 अप्रैल को वरुण धवन के जन्मदिन पर नताशा दलाल ने उन्हें बहुत ही रोमांटिक तरीके से बर्थ डे विश किया था। नताशा ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थ डे उस इंसान को जो हर दिन स्पेशल बनाता है। तुम्हारे साथ और मेमोरी शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।

वरुण धवन और नताशा दलाल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं मगर कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में सभी को बताया है। जब वरुण धवन से उनकी नताशा दलाल के साथ बॉंडिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं उनके साथ इसलिए हूं क्योंकि उसका अपना व्यक्तित्व है, उसकी अपनी आवाज़ है जो उन चीज़ों के साथ सुपर मजबूत है जो वह करना चाहती है और जिन चीजों को वह जीवन में हासिल करना चाहती है। कॉफी विद करण सीजन 6 में जब वरुण आए थे तो उन्होंने कहा- वह बहुत सपोर्टिव हैं।

खबरों के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मदर वरुण धवन ने इन खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।

Also Read:

Met Gala 2019: इस फोटो के वायरल होते ही दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर ने जोर पकड़ी

बिग बॉस BFF हिना खान और प्रियांक शर्मा अरिजीत के गाने 'रांझणा' में करेंगे रोमांस

Latest Bollywood News