A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड मेड इन इंडिया है ‘सुई धागा’ का लोगो, जरूर देखिए ये खास वीडियो

मेड इन इंडिया है ‘सुई धागा’ का लोगो, जरूर देखिए ये खास वीडियो

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' उद्यमिता पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण दर्जी और अनुष्का एक एम्ब्रॉयडर का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों का पात्र भारतीय कारीगरी को प्रदर्शित करेंगे जो दुनियाभर में मशहूर है।

<p> Sui Dhaaga LOGO</p>- India TV Hindi  Sui Dhaaga LOGO

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग मूवी 'सुई धागा (Sui Dhaaga)' का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वरुण और आलिया फिल्म के लोगो (LOGO) को लोगों के सामने लेकर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म का लोगो पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। मंगलवार को फिल्म का ये लोगो जारी हुआ है। यह वीडियो अब तक करीब 24 लाख बार देखा जा चुका है। खास बात यह है कि यह वीडियो कल से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

'सुई धागा' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म है, जिसके लोगो को इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म से पहले आने वाले पोस्टर, टीजर या ट्रेलर से अलग है। इसकी खासियत यह है कि इस लोगो को देश भर क अलग-अलग राज्यों के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्बॉयडी के हस्त कलाकारों के जरिए ये लोगो बनवाये गए।

 Sui Dhaaga LOGO सभी राज्यों के कलाकारों द्वारा बनवाये गए ये लोगो ‘सुई धागा’ के प्रमोशन में इस्तेमाल किए जाएंगे। लोगो में ‘सुई धागा’ के साथ नीचे मेड इन इंडिया (Made In India) भी लिखा है। सभी लोगो कलरफुल और अलग-अलग डिजाइन से बनाए गए हैं। इसमें कश्मीर, उड़ीसा, कर्नाटक, असम और राजस्थान समेत कई राज्यों से लोगो बनवाए गए हैं।

देखिए आपको कौन सा लोगो पसंद आया...

बता दें, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' उद्यमिता पर आधारित है। इस फिल्म में वरुण दर्जी और अनुष्का एक एम्ब्रॉयडर का रोल प्ले कर रही हैं। दोनों का पात्र भारतीय कारीगरी को प्रदर्शित करेंगे जो दुनियाभर में मशहूर है।

निर्देशक शरत कटारिया और मनीष शर्मा की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।

 Sui Dhaaga LOGO

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News