A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड अलविदा श्रीदेवी: पंचतत्व में विलीन हुईं बॉलीवुड की 'चांदनी', पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

अलविदा श्रीदेवी: पंचतत्व में विलीन हुईं बॉलीवुड की 'चांदनी', पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

बेहतरीन अभिनय और खूबसूरत अदाओं से लंबे वक्त तक करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली चांदनी श्रीदेवी अब हमेशा के लिए ओझल हो गई हैं। उनके इस आकस्मिक निधन से देशभर में मायूसी का माहौल छाया हुआ है। आज मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में दोपहर...

श्रीदेवी- India TV Hindi श्रीदेवी

मुंबई: बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरत अदाओं से लंबे वक्त तक करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली चांदनी श्रीदेवी अब हमेशा के लिए ओझल हो गई हैं। उनके इस आकस्मिक निधन से देशभर में मायूसी का माहौल छाया हुआ है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मुखाग्नि दी।

श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक उन्हें सफेद रंग के फूलों से सजे ट्रक में ले जाया गया। इसके अलावा को तिरंगे मे लपेटकर विदाई दी गई।

बीती रात यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंचा था। मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के निजी विमान से मंगलवार को रात लगभग 10:30 बजे मुंबई पहुंचा था।

sridevi last rites

बीती रात यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंचा था। मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के निजी विमान से मंगलवार को रात लगभग 10:30 बजे मुंबई पहुंचा था।

Sridevi

अभिनेता शाहरुख खान, शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी श्मशान घाट पहुंचे। उनका पार्थिव शरीर घर लाने के लिए फिल्म अभिनेता और श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे के बाहर प्रशंसक की भारी भीड़ देखने को मिली थी। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। 

बता दें कि श्रीदेवी का निधन शनिवार रात, 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वहां बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उनकी छोटी बेटी खुशी भी उनके साथ समारोह मे शरीक होने पहुंची थीं। शादी समारोह के दो दिन बाद यह हादसा हुआ।

Latest Bollywood News

Live updates : LIVE: कब, क्या और कैसे? जानें, श्रीदेवी की मौत से जुड़ी हर अपडेट

  • 7:07 PM (IST)

    पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी।

  • 5:19 PM (IST)

    श्रीदेवी का अंतिम संस्कार हुआ, बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

  • 5:02 PM (IST)

    कुछ ही देर में श्रीदेवी को मुखाग्नि दी जाएगी

  • 5:02 PM (IST)

    अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी श्मशान घाट पहुंचे

  • 5:01 PM (IST)

    लारा दत्ता, दीया मिर्जा भी अंतिम संस्कार में पहुंची।

  • 4:54 PM (IST)

    थोड़ी देर में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार

  • 4:29 PM (IST)

    अनुपम खेर भी विलेपार्ले श्मशान घाट पहुंचे।

  • 4:28 PM (IST)

    प्रसून जोशी, फरहान अख्तर भी श्मशान घाट पहुंचे।

  • 4:15 PM (IST)

    शुरू हो चुकी है अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

  • 4:15 PM (IST)

    भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

  • 4:14 PM (IST)

    गुलजार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

  • 4:07 PM (IST)

    जावेद अख्तर और शबाना आजमी श्मशान घाट पहुंचे।

  • 4:01 PM (IST)

    अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे शाहरुख खान

  • 4:01 PM (IST)

    श्मशान घाट पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

  • 2:41 PM (IST)

    विले पार्ले के पवन हंस श्मशान में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार।

  • 2:37 PM (IST)

    श्रीदेवी को दी जा रही है आखिरी सलामी।
     

  • 2:35 PM (IST)

    मोगरे के फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ अर्जुन कपूर, मोहित मारवा, बोनी कपूर और संजय कपूर मौजूद।
     

  • 2:33 PM (IST)

    श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में फैंस और फिल्मी हस्तियों की भारी भीड़।

  • 2:25 PM (IST)

    तिरंगा में लिपटा है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर।

  • 2:24 PM (IST)

    श्रीदेवी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।
     

  • 2:13 PM (IST)

    श्रीदेवी को किया जाएगा राजकिय सम्मान।

  • 2:13 PM (IST)

    सफेद फूलों से लदे ट्रक मे निकली श्रीदेवी की अंतिम यात्रा।
     

  • 2:12 PM (IST)

    मुंबई पुलिस का बैंड दे रहा है श्रीदेवी को सलामी।
     

  • 1:09 PM (IST)

    दोपहर 2 बजे निकलेगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा।

  • 1:06 PM (IST)

    अभिनेता श्रेयास तलपड़े ने जताया शोक।
     

  • 1:03 PM (IST)

    म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पहुंचे श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने।
     

  • 1:02 PM (IST)

    लाल साडी में सजाया गया है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर।

  • 11:53 AM (IST)

    आज दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार।
     

  • 11:52 AM (IST)

    जया बच्चन,जैकलिन फर्नांडिज, श्वेता बच्चन और नील नितिन मुकेश भी पहुचे श्रीदेवी के लिए अंतिम दर्शन के लिए।
     

  • 11:10 AM (IST)

    श्रीदेवी को मुंबई पुलिस द्वारा दिया जाएगा गॉड ऑफ ऑनर।

  • 11:08 AM (IST)

    ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन और अरबाज खान सहित श्रीदेवी के आखिरी दर्शन पहुंचीं फिल्मी हस्तियां, लाखों फैंस की भी लगी लंबी कतार।

  • 10:17 AM (IST)

    अंतिम यात्रा का रूट: सेलिब्रेशन क्लब, लोखंडवाला रोड, कोकिलाबेन अस्पताल, डीएन नगर, जुहू सर्किल, गुलमोहर रोड, मिठीबाई कॉलेज और विले पार्ले श्मशान

  • 10:16 AM (IST)

    आखिरी सफर पर श्रीदेवी: दोपहर 12.30 बजे तक - सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन; दोपहर 2 बजे - सेलिब्रेशन क्लब से पवन हंस श्मशान गृह तक; दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक - पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार

  • 9:49 AM (IST)

    चांदनी के आखिरी दर्शन करने के लिए दीपिका पादुकोण भी पहुंची सेलिब्रेशन क्लब।
     

  • 9:48 AM (IST)

    श्रीदेवी के परिवार के सदस्यों के साथ सबसे पहले सेलिब्रेशन क्लब में पहुंचे करण जौहर।

  • 9:37 AM (IST)

    दोपहर 12:30 बजे तक फैंस कर पाएंगे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन।
     

  • 9:33 AM (IST)

    श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए फैंस और सितारों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

  • 9:29 AM (IST)

    श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सेलिब्रेशन क्लब में लाया गया।
     

  • 12:18 AM (IST)

    मुंबई के विले पार्ले के पवनहंस श्‍मसान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। विर्ले पार्ले में 3.30 मिनट पर होगा अंतिम संस्‍कार।

  • 12:10 AM (IST)

    श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने के लिए सलमान खान भी रात 12.20 पर पहुंचे। आधी रात के बाद भी श्रीदेवी के फैंस का तांता, गमगीन माहौल 

  • 10:46 PM (IST)

    श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ीं सोनम कपूर, बोनी कपूर फफक-फफक कर रो रहे हैं

  • 10:45 PM (IST)

    जाह्नवी और खुशी कपूर का रो-रोकर बुरा हाल, अर्जुन कपूर ने अपनी बहनों को संभाला
     

  • 10:31 PM (IST)

    श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा, अभी घर पर ही रखा जाएगा पार्थिव शरीर
     

  • 10:21 PM (IST)

    मुंबई एयरपोर्ट से घर ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर, मुंबई पुलिस ने पूरा रूट खाली कराया

  • 10:04 PM (IST)

    राज्यसभा सांसद अमर सिंह भी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे

  • 10:02 PM (IST)

    थोड़ी देर में एयरपोर्ट से बाहर निकलेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, अनिल कपूर और अनिल अंबानी एयरपोर्ट पर मौजूद

  • 9:43 PM (IST)

    श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और संजय कपूर दुबई में थे। एक प्राइवेट विमान से श्रीदेवी के शव को मुंबई लाया गया। 

  • 9:43 PM (IST)

    मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

  • 6:52 PM (IST)

    2 बजे से निकलेगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा। 3.30 बजे पवन हंस में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • 6:52 PM (IST)

    सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा श्रीदेवी का शव।

  • 6:51 PM (IST)

    सुबह 9.30 बजे से श्रीदेवी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे प्रशंसक।

  • 5:18 PM (IST)

    शव के साथ अर्जुन कपूर और बोनी कपूर मौजूद हैं।

  • 4:59 PM (IST)

    दुबई एयरपोर्ट पहुंचा शव, एयरपोर्ट पर अब होगी शव की जांच।

  • 4:57 PM (IST)

    रात 10 बजे तक श्रीदेवी का शव मुंबई पहुंच जाएगा। कल सुबह शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर एक बजे तक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • 4:57 PM (IST)

    सारी फॉर्मिलिटीज पूरी होने के बाद शाम 6:30 बजे तक शव दुबई से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा। 

  • 4:56 PM (IST)

    श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए एक प्लेन दुबई में पहले से मौजूद है। श्रीदेवी के शव को दुबई एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है।

  • 3:33 PM (IST)

    दुबई पुलिस की तरफ से बयान जारी, पुलिस ने श्रीदेवी की मौत को हादसा बताया

  • 3:33 PM (IST)

    दुबई में श्रीदेवी केस की जांच खत्म, बोनी कपूर पर पुलिस को कोई शक नहीं

  • 2:49 PM (IST)

    दुबई पुलिस ने श्रीदेवी का पार्थिव शरीर घरवालों को सौंपने के लिए जारी किया ऑफिशियल लेटर।

  • 1:12 PM (IST)

    श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए दुबई पहुंचे अर्जुन कपूर।
     

  • 1:08 PM (IST)

    बीजेपी सांसद सुब्रमन्यम स्वामी ने श्रीदेवी की मौत को बताया 'मर्डर।

  • 12:35 PM (IST)

    शव को सौंपने के बाद भी जारी रहेगी श्रीदेवी का मौत पर जांच।

  • 12:35 PM (IST)

    3 घंटे में परिजनों को सौंपा जाएगा श्रीदेवी का शव।

  • 11:52 AM (IST)

    फोरेंसिक जांच में नया खुलासा, श्रीदेवी के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला।

     

  • 11:03 AM (IST)

    आज भी जांच के दायरे में है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर।
     

  • 11:02 AM (IST)

    जरूरत पड़ने पर एक बार फिर हो सकती है फोरेंसिक जांच

  • 11:02 AM (IST)

    श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज भारत आने में सस्पेंस बरकरार

  • 7:23 AM (IST)

    एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के दुबई छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

  • 7:22 AM (IST)

    एक बार फिर से श्रीदेवी के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा सकता है।

  • 7:22 AM (IST)

    होटले के स्टाफ और मोहित मारवाह से भी की जा रही है पूछताछ।

  • 7:20 AM (IST)

    होटल के सीसीटीवी में सुराग के लिए की जा रही है तलाश।

  • 8:20 PM (IST)

    दुबई से एक बड़ी खबर आई है, कहा जा रहा है कि कल सुबह साढ़े 9 बजे शव में लेपन का काम शुरू किया जाएगा। यानी कल कब तक शव भारत आएगा इस बारे में भी अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

  • 8:19 PM (IST)

    श्रीदेवी के शव को भारत आने में लग सकता है लंबा समय, भारत सरकार के सूत्रों ने कहा- अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

  • 7:09 PM (IST)

    दुबई में शाम 4 बजे (भारत में 6) के बाद आमतौर पर कोई भी सरकारी कागज़ जारी नहीं किया जाता है। अगर श्रीदेवी के सेलिब्रिटी स्टेटस को देखकर नियम बदले गए तभी आ पाएगा शव।

  • 6:58 PM (IST)

    सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का आज भारत आना मुश्किल है। दुबई पुलिस सरकारी वकील से क्लीयरेंस का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही शव भारत लाने के निर्देश दिए जाएंगे।

     

  • 6:52 PM (IST)

    दुबई पुलिस श्रीदेवी के फोन कॉल डिटेल्स खंगालने की तैयारी में है। 

  • 6:01 PM (IST)

    दुबई पुलिस कर रही है जांच, बोनी कपूर से पूछताछ संभव

  • 6:01 PM (IST)

    दुबई में श्रीदेवी की मौत की जांच जारी, शव पहुंचने में होगी देरी
     

  • 5:36 PM (IST)

    इस वक्त श्रीदेवी के शव को लेप लगाने के लिए भेजा गया

  • 5:35 PM (IST)

    दुबई पुलिस ने केस सरकारी वकील को सौंपा

  • 5:35 PM (IST)

    दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के शव को लेप के लिए रिलीज किया

  • 5:33 PM (IST)

    श्रीदेवी के शरीर में अल्कोहल के अंश मिले- खलीज टाइम्स

  • 4:49 PM (IST)

  • 4:43 PM (IST)

    श्रीदेवी की मौत पर खलीज टाइम्स के हवाले से बड़ी खबर, बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई

  • 4:34 PM (IST)

    दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत- खलीज टाइम्स

  • 4:33 PM (IST)

    श्रीदेवी की मौत पर बड़ा खुलासा, एक्सिडेंटली बाथटब में गिरी थीं श्रीदेवी

  • 3:56 PM (IST)

    आज देर शाम तक या रात तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

  • 3:54 PM (IST)

    दुबई पुलिस ने जारी किया श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट, फॉरेंसिक रिपोर्ट भी जारी

  • 2:04 PM (IST)

    जांच की वजह पता नहीं चल पाई तो दोबारा की जाएगी ओटॉप्सी, 38 घंटों बाद भी साफ नहीं हो रही मौत की वजह।

  • 1:34 PM (IST)

    श्रीदेवी की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट, या कुछ और? जारी है जांच।

  • 1:33 PM (IST)

    श्रीदेवी का पार्थिक शरीर आज भारत आने पर सस्पेंस।

  • 1:32 PM (IST)

    कमरे में कौन कौन आया, सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच।

  • 1:00 PM (IST)

    अपनी मां हनी ईरानी के साथ अनिल कपूर के आवास पर पहुंचे ऐक्टर फरहान अख्तर।

  • 1:00 PM (IST)

  • 12:34 PM (IST)

    फॉरेंसिक रिपॉर्ट आने के बाद पुलिस और डॉक्टर्स में होगी बैठक। इसके बाद की श्रीदेवी का डेथ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

  • 12:23 PM (IST)

    मोहित मारवाह की शादी के बाद जब पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर वापस मुंबई लौट आए तो, श्रीदेवी 48 घंटों तक दुबई में होटल के कमरे में ही बंद रही थीं।
     

  • 12:09 PM (IST)

    श्रीदेवी दुबई के जिस होटल में रुकी थीं, पुलिस ने अब उसे सील कर दिया है।

  • 12:05 PM (IST)

    3.30 बजे मुंबई के लिए भेजा जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर।

  • 12:04 PM (IST)

    ऑटोप्सी और बायोप्सी रिपोर्ट का परिवार कर रहा है इंतजार।

  • 12:03 PM (IST)

    दुबई पुलिस अब भी श्रीदेवी की मौत की जांच कर रही है। मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। ऑटोप्सी, लंग्स, लीवर और ब्रेन की जांच की जा रही है।

     

  • 11:47 AM (IST)

    मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस क्रीमटोरियम में श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई है। यहां फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल कर साफ-सफाई की जा रही है।

  • 11:28 AM (IST)

    श्रीदेवी को दुबई से मुंबई लाने की तैयारियां हुई शुरू, दोपहर बाद लाएंगे पार्थिव शरीर।