A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Bigg Boss 12: छोटे पर्दे की ये फेमस जोड़ियां भी बनेगी हिस्सा, सामने आई फाइनल लिस्ट

Bigg Boss 12: छोटे पर्दे की ये फेमस जोड़ियां भी बनेगी हिस्सा, सामने आई फाइनल लिस्ट

'बिग बॉस 12' का हाल ही में प्रोमो जारी किया गया है। इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान ही शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। अब फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

Bigg Boss 12- India TV Hindi Bigg Boss 12

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' का हाल ही में प्रोमो जारी किया गया है। इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान ही शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। अब फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी शो में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही यह एक बार फिर से एक अलग थीम देखने को मिलने वाली है। दरअसल कहा जा रहा है कि शो में इस बार पर्दे की कुछ जानी मानी जोड़ियां देखने को मिलेंगी। शो को कई तरीकों से अलग बनाने की कोशिश की जा रही है। शो में शामिल होने वाले 21 सदस्यों में से अब कुछ फेमस जोड़ियों के नाम की लिस्ट सामने आ गई है।

यहां देखिए 'बिग बॉस 12' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

Bigg Boss 12

मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर

बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद ने कुछ वक्त पहले ही अंकिता संग सात फेरे लिए है। हालांकि उम्र में 26 साल छोटी लड़की से शादी करने की वजह से वह काफी सुर्खियों में रहे।

Bigg Boss 12

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़

छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी शोएब और दीपिका ने हाल ही में इस्लामिक रीति-रिवाजों से निकाह किया। जिसकी वजह से दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी। शोएब से शादी के लिए दीपिका को अपना धर्म परिवर्तन भी करना पड़ा, इस कारण उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा। अब ये जोड़ी शादी के बाद पहली बार पर्दे पर बिग बॉस 12 में दिखाई देने वाली है।

Bigg Boss 12

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी

ऋत्विक और आशा की मुलाकात लोकप्रिय धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अब यह खूबसूरत जोड़ी विवादित शो 'बिग बॉस 12' में नजर आएगी।

Bigg Boss 12

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

रीयल लाइफ में पति-पत्नी की यह जोड़ी छोटे पर्दे पर एक खास पहचान हासिल कर चुकी है। अब इन दोनों को सलमान खान की होस्टिंग वाले शो 'बिग बॉस 12' में देखा जाएगा।

Bigg Boss 12

निकितन धीर और कृतिका सेंगर

धारावाहिक 'झांसी की रानी' से लोकप्रियता हासिल करने वालीं कृतिका भी इस बार पति और अभिनेता निकितन के साथ नजर आएंगी। दोनों ही 'बिग बॉस 12' में जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Bigg Boss 12

रिया सेन

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री रिया सेन अब लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। लेकिन अब जल्द ही वह 'बिग बॉस 12' में दिखाई देने वाली हैं।

Bigg Boss 12

निया शर्मा

छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वालीं निया अब 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनने जा रही है।

Latest Bollywood News