A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड इतनी पुरानी है करण जौहर की शाहरुख खान से दोस्ती, ये तस्वीरें देती हैं गवाही

इतनी पुरानी है करण जौहर की शाहरुख खान से दोस्ती, ये तस्वीरें देती हैं गवाही

करण जौहर (Karan Johar) का जन्म 25 मई 1972 को हुआ था। वो 47 साल के हो गए हैं।

<p>Karan Johar birthday special </p>- India TV Hindi Karan Johar birthday special 

करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों के अलावा अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। इस इंडस्ट्री में लगभग सबके साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। वो सारी पार्टियों की जान होते हैं। पार्टी एनिमल के अलावा वो पाउट किंग भी कहे जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें मिल जाएंगी, जिसमें वो पाउट करते नज़र आते हैं। उनकी दोस्ती की बात करें तो उनके सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान हैं। करण ने न सिर्फ अपनी पहली फिल्म में शाहरुख को लिया था बल्कि एक्टर के तौर पर पहली फिल्म भी उन्होंने शाहरुख के साथ ही की थी।

शाहरुख ने करण के पापा यश जौहर के प्रोडक्शन की कई फिल्में की हैं। करण बहुत पहले से शाहरुख को अपना मानते आए हैं। करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई मेरे पापा को इज्जत नहीं देता था, तब भी शाहरुख उन्हें बहुत इज्जत देते थे और ये बात मैं कभी भूल नहीं सकता।

Karan Johar birthday special 

Karan Johar birthday special 

करण डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। हालांकि बतौर एक्टर उनका अनुभव खराब ही रहा है। साल 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उन्होंने शाहरुख के दोस्त का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल छोटा ही था। 2015 में करण ने 'बॉम्बे वेलवेट' में एक्टिंग की थी और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके बाद करण ने कहा था कि उन्हें समझ आ गया है कि एक्टिंग उनके बस की नहीं है। 

Karan Johar birthday special 

करण का रिश्ता सिर्फ शाहरुख से ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान से भी बहुत अच्छा है। वो शाहरुख के तीनों बच्चों- आर्यन, सुहाना और अबराम को अपने बच्चों की तरह मानते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी वसीयत में आर्यन और सुहाना का नाम भी रखा है। करण जल्द सुहाना को अपने फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू भी करा सकते हैं।

Karan Johar birthday special 

करण ने अपने 21 साल के करियर में 6 फिल्में डायरेक्ट की हैं, जिसमें से चार में शाहरुख लीड रोल में और एक में गेस्ट अपीयरेंस में थे। करण ने 1998 में 'कुछ कुछ होता है' से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था, जिसमें शाहरुख लीड रोल में थे। इसके बाद 'कभी खुशी कभी गम' (2001), 'कभी अलविदा ना कहना' (2006), 'माय नेम इज़ खान' (2009) में शाहरुख का लीड रोल और 'ए दिल है मुश्किल' (2016) में उनका गेस्ट अपीयरेंस था।

Karan Johar birthday special 

Karan Johar birthday special 

करण ने एक बार कहा था कि वो शाहरुख के बिना कोई फिल्म नहीं बनाएंगे, लेकिन जब उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' उनके बिना बनाई तो उनके रिश्ते में दरार आ गई थी। एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि कई साल तक साथ काम नहीं करने के कारण उनके बीच दूरियां बढ़ गई थीं। साथ ही उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि उन्हें ऑन रिकॉर्ड ये नहीं कहना चाहिए था कि वो शाहरुख के बिना कोई फिल्म नहीं बनाएंगे।

Karan Johar birthday special 

अब शाहरुख और करण का रिश्ता फिर से अच्छा हो गया है। करण का कहना है कि उन्हें शाहरुख से पिता जैसी फीलिंग आती है। वो कहते हैं कि शाहरुख मुश्किल वक्त में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।

Latest Bollywood News