A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड Kalank Movie Review: आलिया भट्ट और वरुण धवन की एक्टिंग शानदार, फैमिली ड्रामा नहीं कर पाया इंप्रेस

Kalank Movie Review: आलिया भट्ट और वरुण धवन की एक्टिंग शानदार, फैमिली ड्रामा नहीं कर पाया इंप्रेस

Kalank Movie Review, Box Office Collection: साल की एक और सबसे बड़ी फिल्म जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां 'कलंक' फिल्म आज सिनेमाधरों में रिलीज हो गई है। देखें लाइट अपडेट्स...

Kalank- India TV Hindi Kalank

Kalank Movie Review, Box Office Collection: साल की एक और सबसे बड़ी फिल्म जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां 'कलंक' फिल्म आज सिनेमाधरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, कृणाल खेमू, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कृति सेनन नजर आएंगे। डांस, ड्रामा और इमोशनल सीन्स से भरपूर इन फिल्म का निर्देशन अभिषेक बर्मन ने किया है। यह फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। जानें सिनेमाघरों में कैसा मिल रहा है इसे रिस्पॉन्स।

Latest Bollywood News

Live updates : Kalank Movie Review, Box Office Collection

  • 1:05 PM (IST)

    रुप-जफर की स्टोरी याद दिला देंगी आपका पहला प्यार

    कलंक फिल्म में रुप-जफर की लवस्टोरी दिखाई गई है। जिसमें पहली नजर का प्यार हो जाता है। जो कि आपको अपने पहला सच्चा प्यार याद दिला देगा। उसी तरह अंत में हर किसी को प्यार नहीं  नसीब होता है।  वैसे ही इस फिल्म के अंत में भी रुप-जफर का प्यार नसीब नहीं होता है। 

  • 12:56 PM (IST)

    'कलंक' का एक सीन आपको याद दिला देगा DDLJ का ट्रेन सीन

    'कलंक' फिल्म में ट्रेन से हुसैनाबाद जानें का सीन काफी शानदार है। जो कि शाहरुख खान की फिल्म DDLJ की याद दिला देता है। दर्शकों को यह सीन काफी पसंद आ रहा है।

  • 12:51 PM (IST)

    इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम साम्प्रदायिकता को दिखाया गया है। जिसमें मुस्लमानों ने दंगे कर दिया है। जिसके कारण हर कोई शहर छोड़कर जा रहा है।

  • 12:40 PM (IST)

    आलिया भट्ट ने इंस्ट्राग्राम में शेयर की 'रुप' कैरेक्टर की तस्वीर

    आलिया भट्ट ने अपने लुक 'रुप'की एक तस्वीर सोशल मीडिया मे शेयर की है। जिसमें वह पतंग लिए नजर आ रही हैं।

  • 12:37 PM (IST)

    जानें आखिर क्या है कलंक का पाकिस्तान से कनेक्शन?
    कलंक को पहले करण जौहर के पिता यश जौहर बनाना चाहते थे। लेकिन किसी कारण ये फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाई। कलंक में 1940 का एरा दिखाने के लिए यश जौहर पाकिस्तान के लाहौर तक गए थे। वे 1940 के दशक वाले पाकिस्तान समझने और रिसर्च करने के लिए लाहौर गए थे।

  • 12:33 PM (IST)

    जहां एक ओर आजादी की लड़ाई छिड़ी हुई है वहीं एक ओर फैमिली ड्रामा चल रहा है।

  • 12:32 PM (IST)

    कलंक फिल्म में माधुकी दीक्षित 'तबाह हो गए' में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जिसके साथ ही हर किसी की सच्चाई सामने आ जाती है।

  • 12:29 PM (IST)

    आपको बता दें कि करण जौहर की ये फिल्म पीरियड ड्रामा है।

  • 12:18 PM (IST)

    20 साल बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्क्रीन शेयर करते हुए कलंक फिल्म में नजर आएं। माधुरी और संजय कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती थी।

  • 12:12 PM (IST)

    ईद के मौके पर कृति सेनन आइटम सॉन्ग 'सईया मेरा, ऐरा-गैरा नत्थु खैरा' आया। जिसमें जफर (वरुण धवन) और देव(आदित्य रॉय कपूर) साथ में डांस करते हुए

  • 12:08 PM (IST)

    इतने सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'कलंक' फिल्म

    फिल्म 'कलंक' देशभर में 4 हजार से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ओवरसीस फिल्म 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

  • 12:05 PM (IST)

    हर फिल्म की तरह कलंक फिल्म में भी देव(आदित्य) और जफर (वरुण) एक-दूसरे बिना जाने अपने दर्द को बांटते हैं।

  • 11:57 AM (IST)

    वहीं दूसरी ओर जफर (वरुण धवन) अपने दुश्मनी को भूलकर प्यार की ओर बढ़ रहे हैं।

  • 11:54 AM (IST)

    कंलक फिल्म के फर्स्ट हॉफ के बाद सीधे सोनाक्षी सिन्हा की तबियत खराब होने का सीन दिखाया गया है।
     

  • 11:38 AM (IST)

    कलंक फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, 'कलंक और देवदास फ़िल्म में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। दमदार अभिनय और ज़बरदस्त स्क्रिप्ट। आखिरी में- "कलंक इश्क नहीं काजल है पिया "गुनगुनाते हुए आप हॉल से बाहर निकल आते हैं।'

  • 11:37 AM (IST)

    'कलंक' की हो रही है वाहवाही
    फिल्म कंलक हर किसी को पसंद आ रही है। दर्शक ट्विटर पर काफी शेयर कर रहे हैं।

  • 11:28 AM (IST)

    अपने इंटरवल से पहले ये सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर जफर (वरुण धवन) किससे अपना बदला लेना चाहता है। देखते है कि आगे जफर किसका जीवन में ला सकता है 'कहर'

  • 11:26 AM (IST)

    फिल्म का फर्स्ट हॉफ खत्म हो चुका है। अभी तक फिल्म बिल्कुल स्मूद चल रही है। जिसमें एक-एक करके सारी परतें खुल रही हैं।

  • 11:15 AM (IST)

    कलंक के टाइटल ट्रैक से शुरु हुई लवस्टोरी

    कलंक के टाइटल ट्रैक के साथ रुप और जफर की लवस्टोरी शुरु हो गई है। यह टाइटल ट्रैक लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

     

  • 11:13 AM (IST)

    'तबाह हो गए' गाने क खूब पसंद कर रहे पसंद
    तबाह हो गए गाने में माधुरी दीक्षित का प्योर कथक देखने को मिल रहा है। इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक और अमिताभ के लिरिक्स के साथ श्रेया घोषाल ने गाया है।

  • 11:08 AM (IST)

    हमेशा की तरह इस फिल्म में भी हीरो कोई भी लड़ाई नहीं हारता है और इसी तरह जफर भी साड़ से लड़ाई को जीत लेता है।
     

  • 11:06 AM (IST)

    जफर बनें वरुण धवन कलंक फिल्म में खतरनाक खेल खेलते हुए। वह अब शक्तिशाली साड़ से लड़ते हुए।

  • 11:02 AM (IST)

    रुप अपने सबसे अच्छा आर्टिकल लिखना चाहती है। जो कि 'हीरा मंडी' के ऊपर होता है। जिसमें उसकी मदद जफर (वरुण धवन) करता है।

  • 10:52 AM (IST)

    रामलीला के दिन जलते हुए रावल के सामने आलिया भट्ट (रुप) और वरुण धवन (जफर) की खूबसूरत मुलाकात। जो लिख देंगे नए कहानी। 

  • 10:46 AM (IST)

    घर मोरे पधारों गाने में ही रुप और बहार बेगम की मुलाकात होती है। बाद में रुप बहार बेगम की हवेली में जाकर डांस करती हैं।

  • 10:45 AM (IST)

    'घर मारे पधारो' गाने के साथ हर कोई रामलीला देखता है।
     

  • 10:44 AM (IST)

    सोफिया चौधरी ने फिल्म कलंक दो देखने के बाद ट्वीट किया- ''मैं रात से इस पिल्म के बारें में सोच रही हूं, मुझे फिल्म में आलिया का बाग शानदार लगा। वरुण का क्या कहना। बेहद शानदार थीम सॉन्ग।''

  • 10:42 AM (IST)

  • 10:40 AM (IST)

    रुप (आलिया भट्ट) देव चौधरी (आदित्य रॉय कपूर) के न्यूड पेपर को ज्वॉइन करती हैं। इसके साथ ही 'बहार बेगम' से गाना सीखना शुरु करती हैं।

  • 10:37 AM (IST)

    वहीं आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। जो कि Independence पर आर्टिकल लिखते हैं।

  • 10:36 AM (IST)

    रुप (आलिया भट्ट) अपनी 10 साल पुरानी कहानी सुन रही हैं
     

  • 10:35 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के हिम्मतनगर, सुरेंद्र नगर और आणंद में रैलियां करेंगे। मोदी की ये रैलियां महाराष्ट्र में उनकी सोलापुर रैली के बाद होंगी।

  • 10:30 AM (IST)

    कलंक फिल्म की पूरी स्टोरी माधुरी दीक्षित की हुई दमदार एंट्री, कियारा अडवाणी का डांस सीखाती आईं नजर।

  • 10:30 AM (IST)

    कलंक फिल्म  में आया एक नया ट्विस्ट-सोनाक्षी सिन्हा आलिया भट्ट और अपने पति आदित्य रॉय कपूर की शादी करवा रही हैं। जिसमें वरुण धवन ने 'First Class' गाने के साथ दमदार एंट्री मारी।

    आलिया भट्ट की 'रुप' के लुक में बेहतरीन एंट्री ली है। जिसकी शुरुआत बेहतरीन गाने के साथ हुई है।

  • 10:30 AM (IST)

    हर तरफ छाई है बस 'बेगम' की बहार, कुछ इस तरह फैंस दर्शा रहें है माधुरी दीक्षित के प्रति अपनी दीवानगी

    {img-67514}

  • 10:30 AM (IST)

    एक यूजर ने माधुरी दीक्षित की देवदास फिल्म का एक सीन शेयर करते हउए लिखा, 'कुछ नहीं बदला'

  • 10:29 AM (IST)

    करण जौहर अपने दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए कह रहे है। उन्होंने अभी ट्विट करते कहा, 'कलंक की दुनिया में आकर तो देखिए'

  • 10:29 AM (IST)

     कलंक को देखने के बाद नेहा धूपिया ने ट्विट किया। उन्होंने कहा- 'इस फिल्म का हर एक कैरेक्टर बहुत ही प्यारा है। क्लासिक रोमांस है। माधुरी जी बहुत ही ग्रेसफुल लग रही है। संजय दत्त पावरफुल लग रहे हैं। आदी सोना तुम बहुत ही शानदार लग रहे है। आलिया और वरुण तुमसे तो नजर नगहीं हट रही हैं।'

  • 10:29 AM (IST)

    डायरेक्टर शशांक खेतान ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर लिखा- ''कलंक एक विजुअल ट्रीट है। ब्यूटीफुल और सिनेमैटिक। सोनाक्षी लवली कैमियो में अच्छी लगी हैं। आदित्य बेहतरीन लगे हैं। अभिषेक वर्मन ने सुपर काम किया है।'

  • 10:29 AM (IST)

    दूसरे ट्वीट में शशांक ने लिखा- कलंक में आलिया भट्ट और वरुण धवन शानदार हैं। उनकी आंखें 1000 बातें बोलती हैं। उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है। चाहे वो लव हो या लॉस, वे हर चीज को मैजिक में बदल देते हैं।

  • 10:29 AM (IST)

    एक दूसरे यूजर ने मूवी को अमेजिंग बताया है। लोग कलंक के ग्रैंड विजुअल्स और ग्लोरियस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट के काम को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

  • 10:28 AM (IST)

    फिल्ममेकर मिलाप ने कलंक को बेहतरीन बताया है। उन्होंने लिखा- ''कलंक एक एपिक कहानी है। अभिषेक वर्मन का विजन विशाल है। वरुण धवन एक्स्ट्रा ऑडिनरी हैं। एकदम फर्स्ट क्लास। आलिया दिव्य हैं। आदित्य प्रतिभाशाली हैं, सोनाक्षी आपका दिल जीतती और तोड़ती हैं. करण जौहर, साजिद भाई, फॉक्स स्टार स्टूडियो क्या दिलदार प्रोड्यूसर्स हैं।'

  • 10:28 AM (IST)

    बॉलीवुड के एक्स कंस्ट्रेंट हितेन तेजवानी को कलंक फिल्म काफी पसंद आईं। उन्होंने लिखा, 'ये फिल्म पैक्ड फरफॉर्मेंस पसंद आई है, बहुत ही अच्छा मेरे दोस्त, मुझे जफर का किरदार पसंद आया। तो देखना न भूले ये फिल्म। '