A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड दुबई पुलिस ने बंद किया श्रीदेवी का केस, जानिए भारत कब आएगा एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर

दुबई पुलिस ने बंद किया श्रीदेवी का केस, जानिए भारत कब आएगा एक्ट्रेस का पार्थिव शरीर

दुबई पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपने की इजाजत दे दी है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अब लेपन के लिए भेजा जा रहा है।

श्रीदेवी- India TV Hindi श्रीदेवी

नई दिल्ली: 64 घंटे के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दुबई पुलिस ने श्रीदेवी मामले में क्लियरेंस देते हुए केस बंद कर दिया है। जांच के बाद पुलिस ने यह माना है कि श्रीदेवी का निधन बेहोश होकर बाथटब में गिरने से हुई है। पुलिस ने यह क्लियर कर दिया है कि श्रीदेवी के निधन में किसी तरह की कोई साजिश नहीं है, यह मात्र एक दुर्घटना है।

दुबई पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपने की इजाजत दे दी है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अब लेपन के लिए भेजा जा रहा है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए एक विशेष विमान पहले से ही दुबई में मौजूद है। रात तक श्रीदेवी का शव भारत आने की उम्मीद है। कल सुबह अभिनेत्री का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

बोनी कपूर के बड़े बेटे अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंच चुके हैं।

वहीं अनिल कपूर के घर में सितारों का आना जाना लगा हुआ है। लोग सांत्वना देने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।

Latest Bollywood News