Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर आधी रात को हुआ हमला, कार भी की डैमेज

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर आधी रात को हुआ हमला, कार भी की डैमेज

छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा बहू इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी के रियल लाइफ हसबैंड विवेक दहिया के साथ एक बुरा हादसा हो गया।

विवेक-दिव्यांका- India TV Hindi Image Source : PTI विवेक-दिव्यांका

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा बहू इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी के रियल लाइफ हसबैंड विवेक दहिया के साथ एक बुरा हादसा हो गया। आधी रात को उन पर किसी ने हमला कर दिया। विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी कुछ लोगों ने उन पर अटैक कर दिया। विवेक के साथ मौजूद यूनिट के लोगों पर भी अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमला करने वालों ने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी।

Image Source : ptiविवेक-दिव्यांका

हॉरर शो के मेकर्स ने जरूरी परमिशन लेने के बाद ही लेट नाइट शूट रखा। लेकिन शूटिंग के दौरान ही लोग आए और हमला शुरू कर दिया। वहीं पर शो के डायरेक्टर की कार भी खड़ी थी। हमलावरों ने कार भी डैमेज कर दी। शूटिंग बीच में ही रोकी गई।

Image Source : ptiविवेक-दिव्यांका

गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। तुंरत पुलिस को बुलाया गया और दो लोग गिरफ्तार भी हो गये। विवेक दहिया का कहना है कि घटना के वक्त हमारे पास 4-4 सिक्योरिटी गार्ड्स थे, चारों हमले के वक्त भाग खड़े हुए।

Latest Bollywood News