A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड क्या दीपिका पादुकोण को सगाई में बुलाना भूल गईं प्रियंका चोपड़ा?

क्या दीपिका पादुकोण को सगाई में बुलाना भूल गईं प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका ने जहां इस सगाई में बॉलीवुड के कई सितारों को बुलाया जिसमें उनके बाजीराव मस्तानी के को-स्टार रणवीर सिंह भी शामिल थे, लेकिन वो रणवीर की बेटर हाफ दीपिका पादुकोण को बुलाना भूल गईं।

दीपिका-प्रियंका- India TV Hindi दीपिका-प्रियंका

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से कल सगाई कर ली। निक और प्रियंका की रोका सेरेमनी की तस्वीरें तो आपने देखी ही होंगी। प्रियंका ने जहां इस सगाई में बॉलीवुड के कई सितारों को बुलाया जिसमें उनके बाजीराव मस्तानी के को-स्टार रणवीर सिंह को भी इन्वाइट भेजा गया था, लेकिन वो रणवीर की बेटर हाफ दीपिका पादुकोण को बुलाना भूल गईं। खबरें हैं कि प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में दीपिका का नाम नहीं था, जिससे रणवीर-दीपिका खुश नहीं हैं। शायद यही वजह है कि पार्टी में रणवीर भी नहीं पहुंचे थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी में सिर्फ 20 क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली को बुलाया गया था। इस पार्टी में आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे शामिल थे। मुकेश अंबानी का परिवार भी इस सगाई में मौजूद था।

डीएनए को एक सूत्र ने कहा है- ''दीपिका ने हमेशा प्रियंका का साथ दिया है। अगर प्रियंका बुलाती तो वो जरूर जाती। सभी जानते हैं कि दीपिका और रणवीर कपल हैं और नवंबर में शादी करने वाले हैं। यह बहुत अजीब है कि प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में दीपिका का नाम नहीं था। ऐसा कौन करता है? आप कपल में एक को इन्वाइट करेंगे तो दूसरे को छोड़ देंगे क्या?''

दीपिका और प्रियंका करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में साथ नजर आई थीं। उस वक्त दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिखाई दे रही थी। बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही निक जोनस से सगाई की तस्वीरें पब्लिक की, लोग उन्हें बधाई देने लगे।

 शनिवार की रात प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी के बाद एक पार्टी भी हुई थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए थे। निक के माता-पिता यूएस से बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए गुरुवार को ही मुंबई पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें-

निक और प्रियंका की सगाई में आलिया-परिणीति समेत ये सितारे हुए शामिल

​कॉफी विद करण का नया सीजन होने जा रहा है शुरू, प्रियंका-निक हो सकते हैं पहले मेहमान

 

Latest Bollywood News