A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड करणी सेना से बिना डरे दीपिका पादुकोण के फैंस ने देखी ‘पद्मावत’, अलग अंदाज में दिया करार जवाब

करणी सेना से बिना डरे दीपिका पादुकोण के फैंस ने देखी ‘पद्मावत’, अलग अंदाज में दिया करार जवाब

'पद्मावत' देशभर में चल रहे हंगामे के बीच आखिरकार गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि इस पर करणी सेना का विवाद अब भी जारी है। कई राज्यों में इस विवाद को हिंसा का रूप लेते हुए देखा गय है। सोशल मीडिया पर 'डीपी फर्स्ट डे फर्स्ट शो'...

Padmaavat- India TV Hindi Padmaavat

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' देशभर में चल रहे हंगामे के बीच आखिरकार गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि इस पर करणी सेना का विवाद अब भी जारी है। कई राज्यों में इस विवाद को हिंसा का रूप लेते हुए देखा गय है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों में फिल्म के उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर 'डीपी फर्स्ट डे फर्स्ट शो' हैशटैग के साथ विश्वभर से दीपिका के प्रशंसक फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं। एक तरफ करणी सेना दर्शकों को इस फिल्म को देखने से रोक रही हैं तो, वहीं दीपिका के फैंस लोगों को यह फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर जाने की भी गुजारिश कर रहे हैं।

देशभर से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म 'पद्मावत' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए घरों से निकले। 24 जनवरी को फिल्म के पेड प्रिव्यू में ही भारी संख्या में लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया। ऐसे में सभी शोज हाउसफुल रहे। इसके अलावा गुरुवार को जब इस फिल्म को रिलीज किया गया, तब भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

'पद्मावत' की रिलीज के साथ दीपिका ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है। ‘लीला’ और ‘मस्तानी’ जैसे यादगार किरदारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद दीपिका अब रानी पद्मावती की भूमिका में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News