Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड मुंबई रिसेप्शन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

मुंबई रिसेप्शन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिसेप्शन मुंबई के द ग्रैंड हयात में शुरू हो चुका है। रिसेप्शन से उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।

 Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi Deepika Padukone and Ranveer Singh

Deepika Padukone-Ranveer Singh Mumbai Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिसेप्शन मुंबई के द ग्रैंड हयात में शुरू हो चुका है। रिसेप्शन से उनकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। दीपिका और रणवीर ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ने इस खास दिन के लिए वाइट और गोल्डन आउटफिट का चुनाव किया। दीपिका के आउटफिट को संदीप खोसला और अबू जानी ने डिजाइन किया है। रणवीर के आउटफिट को रोहित बल ने बनाया है।

Deepika Padukone and Ranveer Singh

Deepika Padukone and Ranveer Singh

Deepika Padukone and Ranveer Singh

इसके पहले रणवीर की मम्मी अंजू भावनानी का रिसेप्शन वैन्यू से वीडियो सामने आया था। वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं।

इसके पहले 21 नवंबर को बंगलुरु के द लीला पैलेस में इनका रिसेप्शन हुआ था। उस रिसेप्शन में उनके करीबी रिश्तेदारों के अलावा अनिल कुंबले अपनी पत्नी चेतना के साथ पहुंचे थे।

रणवीर-दीपिका ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को कोंकणाी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।

24 नवंबर को रणवीर की बहन रितिका भावनानी ने मुंबई में उनके लिए एक डिनर का आयोजन किया था।

Also Read:

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन का पहला वीडियो आया सामने, दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं दूल्हे की मां

Latest Bollywood News