A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को कहा 'स्कैम आर्टिस्ट', बॉलीवुड से मिला करारा जवाब

इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को कहा 'स्कैम आर्टिस्ट', बॉलीवुड से मिला करारा जवाब

इंटरनेशनल मैगजीन में छपे एक आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा को 'स्कैम आर्टिस्ट' कहा गया है।

<p>प्रियंका-निक</p>- India TV Hindi Image Source : YOGEN SHAH प्रियंका-निक

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अमरीकी ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर निक जोनस से शादी की है। इस शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रियंका के रिसेप्शन में पहुंचे थे और उन्हें बधाई दी थी। लेकिन इस बीच एक इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को ‘स्कैम आर्टिस्ट’ कह दिया और कहा कि प्रियंका ने निक से शादी अपने मतलब के लिए की है। इस आर्टिकल के विरोध में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सामने आ गई हैं।

सोनम कपूर, सोना महापात्रा और स्वरा भास्कर समेत तमाम एक्ट्रेसेस ने इस आटर्किल की आलोचना की है। इसके अलावा इस तरह के रेसिस्ट पोस्ट लिखने पर पत्रकार की भी निंदा की है।

एक इंटरनेशनल मैगजीन के आर्टिकल में पत्रकार ने लिखा है कि 36 साल की प्रियंका 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' हैं उन्होंने चालाकी से 26 साल के युवा निक जोनस को लाइफटाइम कमिटमेंट में बांध दिया है। सोशल मीडिया में जैसे ही आर्टिकल सामने आया इससे इंडिया फिल्म इंडस्ट्री को काफी बुरा लगा।

सोनम कपूर ने भड़ास निकालते हुए कहा कि ‘ये बहुत ही दुख की बात है कि प्रियंका चोपड़ा पर सेक्सिएस्ट, रेसिस्ट और घिनौना आर्टिकल लिखा गया है। इसे लिखने वाली भी एक महिला है। यह उस महिला की ईर्ष्या और कड़वाहट को जाहिर कर रहा है।’

स्वरा भास्कर और सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी राइटर की निंदा की है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी जर्नलिस्ट को खरी खोटी सुनाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस से शादी की है। प्रियंका ने पहले क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की और फिर हिंदू रीति रिवाजों के साथ निक संग सात फेरे लिए।

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जेठानी सोफी का ऐसा परिचय दिया, हंस पड़े पीएम मोदी

पीएम मोदी ने निक-प्रियंका को वही गिफ्ट दिया, जो विराट-अनुष्का को दिया था

प्रियंका चोपड़ा को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग पिक्चर्स

फोर्ब्स की लिस्ट में दीपिका ने प्रियंका को पछाड़ा, और सलमान ने सबको पछाड़ा

दीपिका ने शादी के बाद कटरीना को किया इंस्टाग्राम पर फॉलो

Latest Bollywood News