Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड श्रीदेवी के निधन के बाद बहनों के करीब आए अर्जुन कपूर, जाह्नवी और खुशी को खाने पर बुलाया

श्रीदेवी के निधन के बाद बहनों के करीब आए अर्जुन कपूर, जाह्नवी और खुशी को खाने पर बुलाया

अर्जुन कपूर ने पापा के साथ अपनी दोनों बहनों को अपने घर पर खाने के लिए इनवाइट किया, जिसे बोनी ने मान लिया।

अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर- India TV Hindi अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर

नई दिल्ली: फिल्ममेकर बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ शुक्रवार को मुंबई में अपने बेटे अर्जुन कपूर के घर पहुंचे। अर्जुन इन दिनों पंजाब में चल रही फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर घर आए थे। आते ही उन्होंने पापा के साथ अपनी दोनों बहनों को अपने घर पर खाने के लिए इनवाइट किया, जिसे बोनी ने मान लिया। बोनी को अर्जुन के घर के बाहर तब देखा गया जब वो अर्जुन के घर से बाहर निकले। साथ में जाह्नवी और खुशी भी नजर आईं।

बता दें, अर्जुन कपूर बोनी की पहली पत्नी के  बेटे हैं। श्रीदेवी के निधन पर अर्जुन ने अपने पिता का हर कदम पर साथ दिया। वो श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में हर वक्त मौजूद रहें। वो दुबई भी पहुंचे थे। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपनी बहनों के प्रति सॉफ्ट हो गए हैं। अर्जुन की बहन अंशुला ने भी इंस्टाग्राम पर जाह्नवी और खुशी को फॉलो कर लिया। वो जाह्नवी के बर्थडे पर भी नजर आई थी।

अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर

24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। वो वहां एक पारिवारिक शादी में गई थीं। 28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Latest Bollywood News