A
Hindi News चुनाव 2024 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 कांग्रेस झूठ और भाजपा विकास का ATM, भाजपा का स्पष्ट मत है कि राम मंदिर वहीं बनना चाहिए: अमित शाह

कांग्रेस झूठ और भाजपा विकास का ATM, भाजपा का स्पष्ट मत है कि राम मंदिर वहीं बनना चाहिए: अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस को झूठ का एटीएम बताते हुए कहा कि भाजपा विकास का एटीएम है।

Amit Shah- India TV Hindi Amit Shah

बालोतरा (राजस्थान): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस को झूठ का एटीएम बताते हुए कहा कि भाजपा विकास का एटीएम है। बालोतरा में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा,‘ कांग्रेसी सिर्फ बातें करना जानते है और झूठ का एटीएम है। भाजपा विकास का एटीएम है जहां समस्या बताओ और वह उसका समाधान कर देती है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच में रहने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राम मंदिर निर्माण पर अपना रुख स्पष्ट करे। उन्होंने कहा, ‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं .. भाजपा चाहती है जहां श्री राम का जन्म हुआ था वहीं भव्य राम मंदिर जल्द से जल्द बनाना चाहिए।’ भाजपा का स्पष्ट मत है कि राम मंदिर वहीं बनना चाहिए।