A
Hindi News चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव 2019 प्रियंका गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बताया दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता

प्रियंका गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, बताया दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बताया

Priyanka Gandhi targets PM Modi by saying him biggest actor even bigger than Amitabh Bachchan- India TV Hindi Priyanka Gandhi targets PM Modi by saying him biggest actor even bigger than Amitabh Bachchan

मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता बताया और जनता से कहा कि उनकी जगह आप अमिताभ बच्चन को ही प्रधाननमंत्री बना देते। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट पर रोड शो के दौरान यह बयान दिया।

प्रियंका ने कहा ‘’अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को अपना प्रधानमंत्री बना दिया है, इससे अच्छा तो आप अमिताभ बच्चन को ही बना देते, करना तो किसी ने कुछ नहीं है आपके लिए।‘’