A
Hindi News चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव 2019 क्या चुनाव के बाद मायावती और अखिलेश BJP से हाथ मिला लेंगे? राहुल गांधी ने दिया यह जवाब

क्या चुनाव के बाद मायावती और अखिलेश BJP से हाथ मिला लेंगे? राहुल गांधी ने दिया यह जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव बाद गठबंधन की संभावना की ओर संकेत देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि मायावती और अखिलेश यादव भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

<p>Rahul Gandhi</p>- India TV Hindi Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव बाद गठबंधन की संभावना की ओर संकेत देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि मायावती और अखिलेश यादव भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। गांधी ने यह भी कहा कि चुनाव बाद संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी के अनुभव का फायदा उठाया जाएगा।

उन्होंने संवादाताओं से कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मायावती, अखिलेश या (तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू) नायडू भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।''

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''सोनिया गांधी जी और मनमोहन सिंह जी का बहुत अनुभव है। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं कि अनुभवी लोगों दरकिनार कर दूं। हम सोनिया जी के अनुभव का फायदा उठाएंगे।'' प्रधानमंत्री पद के सवाल पर गांधी ने कहा, ‘‘मैंने बहुत स्पष्ट किया है। 23 मई को जनता जो भी फैसला करेगी हम मानेंगे। उससे पहले कुछ नहीं कहेंगे।’’