Hindi News इलेक्‍शन लोकसभा चुनाव 2019 लोकसभा चुनाव: बोकारो में गरजे रघुवर दास, कहा - बैलेट बम चलाकर कांग्रेस को देना है जवाब

लोकसभा चुनाव: बोकारो में गरजे रघुवर दास, कहा - बैलेट बम चलाकर कांग्रेस को देना है जवाब

इस चुनावी मौसम में सियासत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

<p>बैलेट बम चलाकर...- India TV Hindi बैलेट बम चलाकर कांग्रेस को जवाब देना है - रघुवर दास

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के अंतिम 2 चरणों के लिए देश के सारे सियासी दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। अभी तक 420 से भी ज्यादा सीटों पर मतदान हो चुका है और अंतिम बची सीटों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। आज शाम 5 बजे छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया। 12 मई को 7 राज्‍यों की 61 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। देश के 2 सबसे बड़े राजनीतिक दलों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाई जा सके। इसी कड़ी में एक-दूसरे के नेताओं पर भी कड़े प्रहार किए जा रहे हैं। तमाम सियासी दलों की इसी नोकझोंक की खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Live updates : Lok Sabha Elections 2019 Live Updates

  • 9:02 PM (IST)

    झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोकारो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ हमारे सैनिक बम का इस्तेमाल कर रहे हैं, हमको बैलेट बमों का इस्तेमाल करना है। आपको 12 तारीख को कमल का बटन दबाना है। बैलेट बम चलाकर कांग्रेस जो पाकिस्तान के आतंकवादियों का सरगना बना हुआ है, उसके हित की बात करता है, उसको बैलेट बम के माध्यम से जवाब देना है।”

  • 6:55 PM (IST)

    चंड़ीगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया की बात करते हैं, लेकिन इस वक्त बेरोजगारी पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा है। मैं युवाओं को बताया चाहता हूं, खासकर जो चंड़ीगढ़ में हैं। हमें चीन से प्रतिस्पर्धा करनी है। न सिर्फ मेड इन इंडिया बल्कि हमें मोबाइल फोन के पीछे मेड इन चंडीगढ़ भी प्रिंट करना है।”

  • 5:38 PM (IST)

    1984 के सिख दंगों को लेकर सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर सफाई दी है। बयान में कांग्रेस ने कहा है, “हम 1984 दंगों के पीड़ितों की न्याय की मांग का समर्थन करते हैं। इसके विरोध में सैम पित्रोदा या किसी भी व्यक्ति की कोई भी टिप्पणी कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है।”

    “हम चाहते हैं कि 1984 दंगे की पीड़ितों के साथ-साथ 2002 गुजरात दंगों के पीड़ितों के साथ भी न्याय होना चाहिए। हम हर तरह की हिंसा के खिलाफ हैं, चाहे वो किसी भी व्यक्ति या समूह के खिलाफ हो।”

  • 5:18 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “बंगाली की खाड़ी से भाजपा का ऐसा तूफान उठा है कि हमारी ममता दीदी घबरा गई हैं और इतना ज्यादा घबरा गई हैं कि जब यहां पर फैनी तूफान आता है और हमारे पीएम बार-बार उनको टेलीफोन करते हैं तब भी उनका टेलीफोन नहीं उठाती हैं। ”

  • 4:32 PM (IST)

    शीर्ष अदालत के हवाले से ‘चौकीदार चोर है’, टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्रवाई के लिये दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रखा। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने यह याचिका दायर की थी।

  • 4:18 PM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी ने मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपको जानना चाहिए कांग्रेस पार्टी और ये 'महामिलावटी लोग' किस तरह की राजनीति में लिप्त हैं। वो कहते हैं कि अलगावादियों से बात होनी चाहिए, देशद्रोह का कानून हटना चाहिए, सैनिकों के विशेष अधिकार खत्म होने चाहिए।"

  • 1:21 PM (IST)

    कांग्रेस की इसी कर्मों का परिणाम है कि 2004 से लेकर 2014 तक पाकिस्तान के आतंकी भारत में हमले रहे और कांग्रेस की कमजोर सरकार रोती रही। आपके इस चौकीदार ने इस नीति को बदला है। आज हमारे सपूतों को हमने खुली छूट दी है, सीमा में बांधकर नहीं रखा है: रोहतक की रैली में मोदी

  • 1:20 PM (IST)

    यहां पानीपत में समझौता ब्लास्ट हुआ था, तो पाकिस्तान के आतंकियों को भगा दिया गया और निर्दोष लोगों को फंसा दिया। कांग्रेस के दरबारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु किया कि ये हिंदु आतंकवाद है: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:20 PM (IST)

    चाहे OROP हो, शहीदों के लिए नेशनल वॉर मेमोरियल हो, पुलिस मेमोरियल हो, कांग्रेस ने सभी को धोखा दिया। हमारी सरकार ने ये सारे काम और सम्मान हमारे जवानों के लिए, शहीदों के लिए और उनके परिवार के लिए किए हैं: रोहतक की रैली में मोदी 

     

     

     

  • 1:19 PM (IST)

    कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं पर इन दंगों के दौरान साजिश रचने, दंगों में शामिल रहने का आरोप लगा, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:19 PM (IST)

    यहां हरियाणा में, हिमाचल प्रदेश में, मध्य प्रदेश में, उत्तर प्रदेश में, राजस्थान में सैकड़ों सिखों को निशाना बनाया गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:16 PM (IST)

    दिल्ली और देशभर में हजारों सिखों के घर जला दिए गए, दुकानें जला दी गईं, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। दिल्ली से हजारों की संख्या में सिख भाई-बहनों को, अपने परिवार को लेकर भागना पड़ा, अपना घर-बार छोड़ना पड़ा, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ:: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:15 PM (IST)

    सैकड़ों सिखों को पेट्रोल-डीजल डालकर जला दिया गया, गले में टायर डालकर आग लगा दी गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। हजारों सिखों को घरों से बाहर निकाल-निकाल कर मारा गया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:13 PM (IST)

    कल कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक ने चीख-चीख कर 84 के दंगों के बारे में कहा कि- 84 का दंगा हुआ तो हुआ! आपको पता है ये नेता कौन हैं? ये नेता गांधी परिवार के सबसे करीबी हैं, गांधी परिवार के सारे लोगों के साथ हर रोज इनका उठना बैठना है: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:13 PM (IST)

    देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है उसका प्रतीक हैं तीन शब्द- ‘हुआ तो हुआ’। कांग्रेस का अंहकार, कांग्रेस को चलाने वालों का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों में पता चल जाता है- ‘हुआ तो हुआ’: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 1:12 PM (IST)

  • 1:11 PM (IST)

    84 में देशभर में हजारों सिख भाई-बहनों का कत्लेआम हुआ, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। अकेले दिल्ली में 2800 से ज्यादा सिखों की हत्या कर दी गई, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ: रोहतक की रैली में मोदी 

  • 8:17 AM (IST)

    पूर्वी दिल्‍ली से भाजपा प्रत्‍याशी गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिद्वंदी आतिशी को लेकर बांटे गए पर्चों को लेकर कहा है कि जो भी हुआ मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं एक ऐसे परिवार से आता हूं जहां महिलाओं की इज्‍जत करना सिखाया जाता है। मुझे यकीन नहीं होता कि केजरीवाल इतना नीचे गिर जाएंगे। मैंने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 

  • 7:02 AM (IST)

    जौनपुर में अखिलेश की कई सभाएं होने वाली थीं। लेकिन चुनाव के आखिरी दिन उनकी रैली और सभाएं कैंसिल कर दी गई। बताया जा रहा है कि उनका कुल चुनावी खर्च 70 लाख के करीब पहुंच गया है। एक उम्मीदवार इससे ज़्यादा अपने चुनाव प्रचार पर खर्च नहीं कर सकता है। हालांकि समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इस मामले में प्रशासन को दोषी ठहराया है। 

  • 6:58 AM (IST)

    दिल्ली में 12 मई को वोटिंग के दिन सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो ट्रेन। इलेक्शन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को आने जाने में होगी आसानी। 

    दिल्‍ली मेट्रो 

  • 6:57 AM (IST)

    छठे चरण के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। पैरा मिलिट्री फोर्स की 602 और आर्म्ड फोर्सेस की 111 कंपनी तैनात।  12 मई को 8 सीटों पर डाले जाएंगे वोट।  पिछले चरणों में हुई थी हिंसा। 

  • 6:56 AM (IST)

    राहुल गांधी के अवमानना मामले के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर भी आज सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट तय करेगी कि राहुल गांधी को माफ किया जाए या नहीं। 

     

  • 6:55 AM (IST)

    प्रियंका गांधी की यूपी में आज चार जगह रैली। डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर और भदोही में जनसभा को करेंगी संबोधित। 

     

  • 6:54 AM (IST)

    दिल्ली की सातों सीटों पर भी आज थमेगा प्रचार। शीला दीक्षित, मनोज तिवारी, अजय माकन, अरविन्दर सिंह लवली और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज मैदान में हैं। 

     

  • 6:51 AM (IST)

    कांग्रेस अध्‍यक्ष आज हिमाचल प्रदेश के उना और चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। 

    Rahul

  • 6:47 AM (IST)

  • 6:46 AM (IST)

    प्रधानमंत्री आज तीन रैलियां करेंगे। पहली रैली हरियाणा के रोहतक में है। इसके बाद पीएम हिमाचल प्रदेश के मंडी जाएंगे। फिर शाम को वे पंजाब के होशियारपुर जाएंगे। 

  • 6:43 AM (IST)

    12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर होगी वोटिंग। अखिलेश, मेनका गांधी, दिग्विजय, साध्वी प्रज्ञा और ज्योतिरादित्य जैसे दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला​।