Hindi News इलेक्‍शन लोकसभा चुनाव 2019 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा को दी जीत की बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा को दी जीत की बधाई

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं और पीएम मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।

<p>Priyanka Gandhi</p>- India TV Hindi Image Source : PTI Priyanka Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी नतीजों के रुझान कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ खास अच्छे नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बड़ी बहन व पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं और पीएम मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।