A
Hindi News चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव 2019 लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, विक्रम उसेंडी बने नए प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव, विक्रम उसेंडी बने नए प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। बस्तर इलाके के आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

<p>vikram usendi</p>- India TV Hindi vikram usendi

रांची: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है। बस्तर इलाके के आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। फिलहाल उसेंडी कांकेर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बता दें कि धरमलाल कौशिक के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से ही भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं थीं। बीते गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास पर थे। इसके बाद आज नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है।

विक्रम उसेंडी रमन सरकार में वन मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने वर्ष 2018 में अंतागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। विक्रम उसेंडी राजनीति में आने से पहले शिक्षण का काम करते थे। पहली बार वे 1993 में विधानसभा का चुनाव जीते थे। उसेंडी अब तक चार बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।