Hindi News इलेक्‍शन लोकसभा चुनाव 2019 Bihar Lok Sabha chunav Results 2019: बिहार में भी NDA का जादू, विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ

Bihar Lok Sabha chunav Results 2019: बिहार में भी NDA का जादू, विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ

Bihar Lok Sabha chunav Results 2019 : 2014 के लोकसभा चुनावों में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 31 पर भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत हुई थी जिनमें 22 सीटें अकेले भाजपा ने जीती थी।

Bihar Lok Sabha Seats Result- India TV Hindi Image Source : INDIA TV Bihar Lok Sabha Seats Result

Bihar Lok Sabha chunav Results 2019: लोकसभा में 40 सांसद भेजने वाले राज्य बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर आज एक साथ मतगणना हुई। केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई बड़े चेहरे और विपक्षी दलों के कई बड़े दिग्गज बिहार से चुनाव मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज हुआ। यहां से जीत हासिल करने वालों में प्रमुख रवि शंकर प्रसाद, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह शामिल हैं। NDA ने यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

Live updates : Bihar Lok Sabha Seats Result

  • 11:21 PM (IST)

    मधेपुरा में जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने आरजेडी के शरद यादव को हराया।

  • 10:59 PM (IST)

    वैशाली में एलजेपी की वीणा देवी ने आरजेडी के रघुवंश प्रसाद सिंह 2 लाख 34 हजार वोटों से हराया।

  • 10:56 PM (IST)

    सासाराम में भाजपा के छेदी पासवान ने कांग्रेस की मीरा कुमार को 1 लाख 65 हजार वोटों से हराया।

  • 10:52 PM (IST)

    खगड़िया में एलजेपी के चौधरी महबूब अली कैसर ने वीआईपी के मुकेश साहनी को 2 लाख 48 हजार 570 वोटों से हराया।

  • 10:50 PM (IST)

    कठिहार में जदयू के  दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस के तारिक अनवर को 57 हजार वोटों से हराया।

  • 10:44 PM (IST)

    मधुबनी में भाजपा के अशोक कुमार यादव ने वीआईपी के बद्रीकुमार पूर्बे ने 4 लाख 54 हजार वोटों से हराया।

  • 10:36 PM (IST)

    हाजीपुर में पशुपति कुमार पारस ने आरजेडी के शिव चंद्र राम को 2 लाख 5 हजार वोटों से हराया।

  • 10:26 PM (IST)

    सारण में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी  ने जदयू के चंद्रिका राय को 1 लाख 38 हजार वोटों से हराया।

  • 10:22 PM (IST)

    समस्तीपुर में एलजेपी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 2 लाख 51 हजार वोटों से हराया। 

  • 10:19 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधा मोहन सिंह ने रालोसपा के आकाश कुमार सिंह को हराया। 

  • 10:17 PM (IST)

    पटना साहिब में भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को 2 लाख 84 हजार वोटों से हराया।

  • 10:11 PM (IST)

    किशनगंज में कांग्रेस के डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने जदयू के सैय्यद मैहमूद को 34 हजार वोटों से हराया।

  • 10:07 PM (IST)

    गोपालगंज में जदयू के डॉ. आलोक कुमार सुमन ने आरजेडी के सुरेंद्र राम को 2 लाख 86 हजार वोटों से हराया। 

  • 10:03 PM (IST)

    गया में जदयू के विजय कुमार जीते। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी को 1 लाख 52 हजार वोटों से हराया। 

  • 9:59 PM (IST)

    दरभंगा से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 2 लाख 67 हजार वोट से जीते। आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दकी को हराया।

  • 9:55 PM (IST)

    भागलपुर में जदयू के अजय कुमार मंडल 2 लाख 75 हजार वोटों से जीते।

  • 9:09 PM (IST)

    आरा में भाजपा के आर.के. सिंह ने जीता चुनाव। सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी को 1 लाख 47 हजार वोटों से हराया।

  • 8:09 PM (IST)

    सुनील कुमार ने राष्‍ट्रीय जनता दल के अर्जुन राय को 250539 वोटों से हराया

  • 8:08 PM (IST)

    सीतामढ़ी से जनता दल (यू) के सुनीम कुमार पिंटू ने दर्ज की जीत

  • 8:07 PM (IST)

    संतोष ने कांग्रेस के उदय सिंह उर्फ पप्‍पू सिंह को 263461 मतों से हराया

  • 8:07 PM (IST)

    पूर्णिया से जनता दल (यू) के संतोष कुमार जीते

  • 8:06 PM (IST)

    दुलाल चंद्र ने 57203 वोटों से तारीक अनवर को दी शिकस्‍त

  • 8:06 PM (IST)

    कटिहार से जनता दल (यू) के दुलाल चंद्र गोस्‍वामी ने कांग्रेस के ता‍रीक अनवर को हराया

  • 8:02 PM (IST)

    सीपीआई के कन्‍हैया कुमार को 422217 वोटों से हराया

  • 8:02 PM (IST)

    बेगूसराय से गिरीराज सिंह जीते

  • 7:34 PM (IST)

    भाजपा के छेदी पासवान ने कांग्रेस की दिग्‍गज नेता मीरा कुमार को 165745 वोटों से हराया।

  • 7:34 PM (IST)

    सासाराम से मीरा कुमार की हार।

  • 7:23 PM (IST)

    उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया। 

     

  • 7:23 PM (IST)

    लोजपा नेता चिराग पासवान ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की 

  • 7:21 PM (IST)

    बिहार की जनता को नीतीश कुमार ने दी एनडीए के जीत कि बधाई।

  • 7:07 PM (IST)

    आशा करते है कि इस कार्यकाल में रोजगार, कृषि, विकास और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देकर प्रधानमंत्री जी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे: तेजस्‍वी यादव

  • 7:06 PM (IST)

    तेजस्‍वी यादव ने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए नरेंद्र मोदी को जीत की हार्दिक बधाई देता हूं।

  • 7:05 PM (IST)

    मैंने जानबूझकर बीजेपी नही छोड़ी। किस हालात में मुझे छोड़ना पड़ा आप सब जानते हैं। पार्टी हित के खिलाफ कभी कोई काम नही किया।

  • 7:05 PM (IST)

    पटना साहिब अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जहां चुनाव में शालीनता दिखाई दी।

  • 7:04 PM (IST)

    शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी और रविशंकर प्रसाद को जीत की बधाई।

  • 6:10 PM (IST)

    राष्‍ट्रीय जनता दल के अब्‍दुल बारी सिद्दकी को 267979 वोटों से हराया।

  • 6:09 PM (IST)

    दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी के गोपाल जी ठाकुर विजेता घोषित।

  • 6:09 PM (IST)

    बिहार में पहला परिणाम आया।

  • 5:38 PM (IST)

    सुशील मोदी पहुंचे नीतीश से मिलने.साथ मे मंगल पांडे और नंद किशोर यादव

  • 4:58 PM (IST)

    पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद ने दर्ज की जीत। कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को हराया।

  • 4:33 PM (IST)

    बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों से हराया । 

  • 4:32 PM (IST)

    शाम चार बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है: 

    दल का नाम   विजयी आगे      कुल 
    भाजपा       1          15        16 
    जद(यू)       0         15       15 
    लोजशप      0          06        06 
    राजद        0          02        02 
    कांग्रेस               0          01        01 
    कुल                   0          40        40 

  • 4:30 PM (IST)

    राज्य की 15 संसदीय सीटों पर भाजपा तथा 15 पर जदयू आगे है। 

  • 4:30 PM (IST)

    बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है और एक सीट पर भाजपा जीत चुकी है।

  • 4:23 PM (IST)

    बिहार में सबसे बड़ी जीत की तरफ बढ़ते हुए गिरिराज सिंह। 419660 वोट से कन्हैया से आगे चल रहे हैं।

  • 4:23 PM (IST)

    रामकृपाल यादव ने मीसा पर अपनी बढ़त बढ़ाई। 28641 से आगे हैं रामकृपाल।

  • 4:13 PM (IST)

    कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर सीटों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और अब तक के रुझानों के मुताबिक वह दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। 

     

  • 4:13 PM (IST)

    रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 37 पर राजग की बढ़त पर कहा कि जनता का निर्णय सर आंखों पर

  • 3:45 PM (IST)

    पथराव के बाद पुलिस ने राजद समर्थकों को खदेड़ा। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब मतगणना केंद्र पहुंची।

  • 3:45 PM (IST)

    सीवान में डीएवी कॉलेज में चल रहे काउंटिंग के दौरान डीएवी कॉलेज मोड़ पर RJD समर्थकों ने अचानक पुलिस बल पर पथराव किया,

  • 3:31 PM (IST)

    पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिंह से 172876 वोटों से चल रहे हैं आगे

  • 3:28 PM (IST)

    बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने 3.70 लाख से अधिक वोटो से बढ़त बनाई
     

  • 1:19 PM (IST)

    सुपौल: जदयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत 1 लाख 47 हजार मतो से आगे चल रहे है,कांग्रेस प्रत्याशी रंजीता रंजन  काफी पीछे

  • 1:19 PM (IST)

    जहानाबाद में अब RJD से जेडीयू आगे हुआ। सिर्फ 8 वोट से आगे। बिहार में सिर्फ जहानाबाद और पाटलिपुत्र में ही RJD आगे थी।

  • 1:18 PM (IST)

    मीसा भारती ने अपनी लीड को और बढ़ाया। 10658 वोट से आगे हुईं।

  • 12:53 PM (IST)

    पूर्वी चम्पारण से भाजपा प्रत्यासी राधमोहन सिंह करीब 56553 हजार मतो से रालोसपा प्रत्यासी आकाश सिंह से आगे

  • 12:09 PM (IST)

    शिवहर लोकसभा में भाजपा की रमा देवी 73455 मतों से राजद के सैयद फैसल अली से आगे

  • 12:01 PM (IST)

    6 सीटों पर लोजपा और 2 सीट पर राजद बढ़त बनाए हुए है।

  • 12:00 PM (IST)

    बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों में से 16 पर भाजपा और 16 पर जनता दल (यूनाइटेड) आगे चल रही है।
     

  • 11:48 AM (IST)

    मीसा भारती 3674 वोट से आगे

  • 11:43 AM (IST)

    मधेपुरा:दूसरे स्थान पर है राजद के शरद यादव।

  • 11:25 AM (IST)

    पूर्वी चम्पारण से भाजपा प्रत्यासी राधमोहन सिंह करीब 29 हजार मतो से रालोसपा प्रत्यासी आकाश सिंह से आगे

  • 11:02 AM (IST)

    सीवान में जेडीयू की कविता सिंह लगभग 8000 वोटों से आगे

  • 10:57 AM (IST)

    कैमूर भाजपा के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 31373 मतों से आगे।

  • 10:57 AM (IST)

    समस्तीपुर लोकसभा से दूसरे राउंड में एलजेपी प्रत्याशी और रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान अपने निकटम प्रतिद्वंदी डॉ अशोक कुमार से 24093 से आगे ।

  • 10:56 AM (IST)

    रविशंकर प्रसाद पटना साहिब में 61000 मतों से आगे

  • 10:56 AM (IST)

    सासाराम लोकसभा सीट भाजपा के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 31373 मतों से आगे।

  • 10:53 AM (IST)

    मीसा भारती को छोड़कर आरजेडी सभी जगह पीछे

  • 10:53 AM (IST)

    बिहार में आरजेडी की केवल मीसा भारती चल रही हैं आगे, बाकी सभी जगह पीछे

  • 10:50 AM (IST)

    मुंगेर में जदयू के ललन सिंह कांग्रेस के नीलम देवी से 9198 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 10:49 AM (IST)

    पूर्णिया  में 9वें राउंड के बाद संतोष कुशवाहा 69951, उदय सिंह 27505

  • 10:35 AM (IST)

    आरा में भाजपा के राजकुमार सिंह 90321 और भाकपा माले के राजू यादव को 70829 वोट। राजकुमार सिंह 19492 वोट से आगे।

  • 10:30 AM (IST)

    बक्सर तीसरे चरण में भाजपा के अश्वनी चौबे 3249 मत से आगे

  • 10:27 AM (IST)

    बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के हिस्सों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। 

  • 10:11 AM (IST)

    पूर्वी चंपारण से भाजपा के राधामोहन सिंह 14178 वोटों से आगे 

  • 10:05 AM (IST)

    बिहार में भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे

  • 10:04 AM (IST)

    भागलपुर से एनडीए के उमीदवार अजय मण्डल(जेडीयू) 1500 वोट से आगे

  • 10:03 AM (IST)

    सासाराम में कांग्रेस की मीरा कुमार भाजपा के छेदी पासवान से 17024 वोटों से पीछे चल रही हैं

  • 10:02 AM (IST)

    सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी राष्‍ट्रीय जनता दल के चंद्रिका राय से 4100 वोटों से आगे

  • 9:59 AM (IST)

    जमुई से लोक जन शक्ति पार्टी के चिराग पासवान राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के भूदेव चौधरी से 12708 वोटों से आगे

  • 9:58 AM (IST)

    पाटलीपुत्र से भाजपा के रामकृपाल यादव राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती से 1620 वोटों से आगे चल रहे हैं

  • 9:56 AM (IST)

    बिहार के पूर्वी चंपारण में राधामोहन सिंह आगे

  • 9:43 AM (IST)

    मधेपुरा से पप्‍पू यादव पीछे चल रहे हैं

  • 9:43 AM (IST)

    पाटलीपुत्र से लालू यादव की बेटी मीसा भारती पीछे

  • 9:42 AM (IST)

    पटना साहिब से शत्रुघ्‍न सिंहा पीछे

  • 9:40 AM (IST)

    दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी से 38295 बोटो  से आगे चल रहे हैं

  • 9:38 AM (IST)

    15346 वोटों से आगे निकले गिरिराज सिंह, कन्‍हैया कुमार को छोड़ा पीछे

  • 9:10 AM (IST)

    दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी से तीसरे राउंड की गिनती में 12093 बोटो  से आगे चल रहे हैं

  • 9:07 AM (IST)

    गोपालगंज से जनता दल(यू) के डा. आलोक कुमार सुमन राष्‍ट्रीय जनता दल के सुरेंद्र कुमार से 3105 वोटों से आगे

  • 9:01 AM (IST)

    कटिहार के फर्स्ट राउंड में जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर से आगे चल रहे हैं

  • 9:00 AM (IST)

    बेतिया में भाजपा के डॉ संजय जयसवाल 16000 वोटों से रालोसपा के ब्रजेश कुशवाह से आगे

  • 8:57 AM (IST)

    बेगूसराय में पिछड़े कन्‍हैया कुमार

  • 8:44 AM (IST)

    बेगूसराय से बीजेपी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं

  • 8:43 AM (IST)

    इस मतगणना में कुल 626 प्रत्याशियों का फैसला होगा। इनमें 570 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। इनमें कई केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हैं। 

  • 8:43 AM (IST)

    40 लोकसभा क्षेत्रों के 243 विधानसभा क्षेत्रों में डाले गए वोटों की गिनती अलग-अलग 287 हॉल में चल रही है।

  • 8:42 AM (IST)

    बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच़ आऱ श्रीनिवास ने बताया कि मतगणना के लिए केंद्रों पर 125 काउंटिंग ऑब्जर्वर और करीब 17 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं। 

  • 8:42 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ नवादा और डिहरी विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती भी गुरुवार को ही हो रही है। 

  • 8:42 AM (IST)

    राज्य के 33 मतगणना केंद्रों पर प्रारंभ हुई मतगणना को लेकर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 8:33 AM (IST)

    मतगणना शुरू हो चुकी है, पहला रुझान एनडीए के पक्ष में।

  • 8:19 AM (IST)

    अभी पोस्टल वोट की गिनती चल रही है।

  • 8:18 AM (IST)

    दरभंगा में भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर राजद के अब्दुलबारी  शिददकी से आगे  चल  रहे है।

  • 8:17 AM (IST)

    40 में से 4 सीटों के रुझान आए, 2 पर भाजपा, 1 पर आरजेडी और 1 पर अन्‍य आगे

  • 8:14 AM (IST)

    बिहार में 3 में से एक पर भाजपा, एक पर आरजेडी और एक पर अन्‍य आगे।

  • 8:12 AM (IST)

    बिहार में 2 सीटों का रुझान आया। एक पर भाजपा और दूसरे पर अन्‍य आगे।

  • 8:08 AM (IST)

    निर्वाचन आयोग के अनुसार, डाक से प्राप्त मत-पत्रों की गणना पहले होगी। वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती अंत में होगी। 

  • 8:05 AM (IST)

    बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने अपने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि चुनाव जीतने के बाद अपना सर्टिफ़िकेट लेने के बाद 25 मई तक दिल्ली पहुंचे

  • 8:00 AM (IST)

    लोकसभाा की 542 सीटों पर गिनती हुई शुरू

  • 7:58 AM (IST)

    दो मिनट बाद आएगा पहला रुझान

  • 7:51 AM (IST)

    10 मिनट बाद शुरू होगी वोटों की गिनती

  • 7:49 AM (IST)

    इंडिया टीवी पर थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान

  • 7:48 AM (IST)

    आज होगा 8040 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला।

  • 7:19 AM (IST)

    बिहार के कटिहार में 519 पोस्टल वोट हैं। इनकी गिनती 8 बजे से शुरू होगी।

  • 6:23 AM (IST)

    लोकसभा में 40 सांसद भेजने वाले राज्य बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर सुबह आठ बजे एक साथ मतगणना होने जा रही है।